फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 18 -- सिवारा, संवाददाता।ट्रैक्टर कटर हादसे का शिकार हुए 15 वर्षीय राजिद का शव सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसके घर पहुंचा, पूरे मोहल्ले में चीत्कार मच गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मां का साया पहले ही उठ चुका था, और अब इस हादसे ने पिता और भाइयों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। मृतक राजिद पांच भाइयों में बीच का था। छह वर्ष पूर्व ही उसकी माता का देहांत हो चुका है। सोमवार शाम को जब राजिद का शव आंगन में रखा गया, तो पिता मोहम्मद उमर और भाई दिन्तास, अहमद, अली व असीम शव से लिपटकर रो पड़े। परिजनों ने बताया कि राजिद दो दिन पूर्व ही जयपुर से लौटकर घर आया था। उसे महज 400 रुपये की मजदूरी की बात कहकर काम पर ले जाया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया थ...