लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- तिकुनिया इलाके में 14 साल के किशोर की लाश देखकर गांव वाले भड़क गए। लगातार हो रहे बाघ-तेंदुओं के हमलों के बाद भी वन विभाग की लाचारी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। किशोर का शव कब्जे में लेने में नाकाम वन विभाग ने प्रशासन से मदद मांगी। एसडीएम और सीओ के पहुंचने के बाद वार्ता शुरू हुई। गांव वालों ने कई मांगें वन विभाग के सामने रखी हैं। सोमवार को राजकमल अपने घर से रात में टहलने निकला था। टहलते-टहलते वह खैरटिया के पास रेलवे ट्रैक के पास उत्तर में बनी एक झोपड़ी में बैठ गया। वहीं कहीं छिपे बैठे तेंदुए ने राजकमल को झपट्टा मारकर खींच लिया। सुबह राजकमल का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी तेंदुए के हमले से किशोर की मौत पर गहरा आक्रोश जता रहे थे। लोगों का कहना था कि हर साल मझरा जंगल से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.