प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विवादित जमीन पर मेड़ बांधने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मारे गए किशोर का गुरुवार दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीत्कार मच गया। गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डीएम के मौके पर आने, जमीन विवाद का निस्तारण करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। महिलाएं हाथ में 'अभियुक्त फरार तो क्यों करें अंतिम संस्कार' लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताती रहीं। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल के पड़ोसियों ने विवादित जमीन पर मेड़ बांधने का विरोध करने पर बुधवार दोपहर उसके 14 वर्षीय बेटे प्रवेश पटेल, 37 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 17 वर्षीय बेटी प्रतिभा को लाठी, कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। पत्नी और बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,...