चित्रकूट, मार्च 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी में उसकी शर्ट के फंदे पर शव बरामद होने से हडकंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मृतक के माता-पिता दिव्यांग है। वह शाम को पड़ोस में डीजे देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था।तरांव निवासी चिपुई व उसकी पत्नी चुन्नी नेत्रों से दिव्यांग है। दोनो लोग दिन भर भिक्षा मांगकर परिवार का भरण-पोषण करते है। पिता चिपुई ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा अमित रविवार की शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर से यह कहकर निकला कि वह पड़ोस में डीजे देखने जा रहा है। इसके बाद अमित रात भर वापस घर नहीं लौटा। एक बार उसे रात में ऐसा लगा कि अमित ने आवाज लगाई है। जिस पर वह घर से बाहर निकला। लेकिन नेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.