प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बाबू का पुरवा रैयापुर गांव निवासी अशोक कुमार के 14 वर्षीय आर्यन पटेल ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को धोखे से खा लिया। काजीपुर मनगढ़ गांव निवासी राम सुमेर के 42 वर्षीय बेटे अरविन्द पाल ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...