किशोर और युवक की मौत से कोहराम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के चिलबिला में 14 वर्षीय किशोर और लालगंज वर्मा नगर में मंगलवार को युवक की अचानक मौत हो गई। चिलबिला निवासी महावीर प्रसाद के 14 वर्षीय बेटे सफर को दोपहर में अचानक पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चा रही कि उसके नाखून और होंठ नीले पड़ गए थे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले गए।उधर लालगंज कोतवाली के वर्मा नगर में 42 वर्षीय उमाशंकर गुप्ता शाम को अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन यहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.