किशोर और किशोरी की गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर। अलग-अलग मामलों में एक किशोर और किशोरी लापता हो गए हैं। परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी बरामदगी की मांग की है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 20 मई से लापता है। उन्होंने रम्पुरा निवासी प्रदीप पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं ट्रांजिट कैंप राजा कालोनी निवासी मंजू देवी पत्नी करम चंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 12 मई उनका 14 वर्षीय बेटा कृष्णा दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- जैतीपुर क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां लापता, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.