नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। घर के बाहर शोर मचाने से मना करने पर कुछ लड़कों ने बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्र और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़ितों को बचाया। सदरपुर गांव निवासी नरेंद्र चौहान ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी कि उनका 17 वर्षीय बेटा कृष्णा बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। कुछ आवारा किस्म के लड़के सोमवार को उनके घर के बाहर जमा हो गए। सभी के हाथ में लाठी, डंडे और चाकू थे। उन्होंने घर के बाहर शोर करना शुरू कर दिया। वे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। शोर सुनकर नरेंद्र का बेटा बाहर निकला और हुड़दंग कर रहे लड़कों को समझाने का प्रयास किया। इस पर भी वे नहीं माने और कृष्णा के साथ हाथापाई करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वह और उनकी पत्नी बेटे को बचाने के लिए आए तो आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.