हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बरही प्रतिनिधि। बरही एवं कोनरा के विभिन्न मोहल्लों के किशोर और युवा ड्रग्स की चपेट में आकर मानसिक रोगी बनते जा रहे हैं। ड्रग्स नशा के चंगुल में फंसे किशोर एवं युवा घर परिवार और समाज के लिए अभिशाप बनते जा रहे हैं। नशा को रोकने और नशामुक्त अभियान चलाने को लेकर रविवार को दरगाह मोहल्ला कोनरा में पंचायत कमेटी एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दरगाह मोहल्ला के ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता दरगाह मोहल्ला पंचायत कमिटी के अध्यक्ष मो खुर्शीद और संचालन कोषाध्यक्ष मो अशफ़ाक ने किया। बैठक में युवाओं में ब्राउन शुगर, ड्रग्स, गांजा जैसे जानलेवा नशा के बढ़ते प्रकोप से मुक्ति को लेकर चर्चा की गई। नशे की रोकथाम के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया जो नशा करने वालों पर नकेल कसने का काम करेगा। इसके लिए प्रशासन से भी सहयोग लेने और लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.