किशोरों से लैंगिक अपराधों के मामलों की होगी समीक्षा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- - विधि विभाग के संयुक्त सचिव ने जारी किया पत्र मुजफ्फरपुर, हिप्र। सूबे में बच्चों व किशोरों से लैंगिक अपराध के मामलों की समीक्षा होगी। विधि विभाग के संयुक्त सचिव विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से गुरुवार को यह समीक्षा करेंगे। इस संबंध में विधि विभाग के संयुक्त सचिव सह विधि परामर्शी नितीश कुमार ने पत्र जारी किया है।विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने बताया कि समीक्षा बैठक में बच्चों व किशोरों से लैंगिक अपराधों के मामले की अद्यतन स्थिति, व मामलों के निष्पादन में आने वाली कठिनाइयों व उसके निदान के लिए किए जा रहे उपायों पर विमर्श किया जाता है। वहीं, हर माह निष्पादित मामले में विशेष कोर्ट से सजा या बरी होने वाले की सूची सभी विशेष लोक अभियोजकों को पेश करनी होती है। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.