बोकारो, मार्च 19 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को सीबीएसई ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत किशोरावस्था शिक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन (ट्रेनर) सरिता सिंह ने कहा कि आज हमारे बच्चे सही जानकारी के अभाव में अपने किशोरावस्था में ही सबकुछ खो बैठते हैं। उनको इस विकट परिस्थितियों से निकालने हेतु हमारी ज़िम्मेवारी और बढ़ जाती है। सकारात्मक तरीके से उनको सही जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन करना होगा। वहीं अंजू कुमारी ने स्लाइड के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि हम कैसे अपने बच्चों के बीच जागरुकता फैला सकते हैं ताकि वे निर्भीक होकर समाज की हर चुनौतियों का सामना कर सके। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह ने कहा कि सही जानकारी के अभाव में ...