किशोरों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विकासनगर, अगस्त 22 -- राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को एक दिवसीय काउंसलिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों की जानकारी देने के साथ नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक चकराता के काउंसलर बलवीर सिंह रावत ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान सही निर्णय और सकारात्मक सोच भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, मानसिक तनाव से निपटने, पढ़ाई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.