बरेली, अगस्त 23 -- किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों में किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित पांच दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली में 18 से 22 अगस्त तक चली कार्यशाला में बरेली मंडल के चारों जनपदों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर प्रीति गुप्ता और डॉ. अभिलाष सिंह ने शिक्षकों को किशोरों से जुड़े विभिन्न विषयों और उनके मार्गदर्शन के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सक्सेना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Agra News: मंडल स्तरीय पांच दिवसीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम का समापन यह भी ...