नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी 22 दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि हाल में जानकारी मिली है कि बदायूं का योगेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने किशोरी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.