किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर। सबौर के पीएमश्री इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय बहादुरपुर में शनिवार को सखी हेल्प डेस्क के तहत किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक किशोरियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सखी हेल्प डेस्क के तहत मातृत्व दिवस पर 100 बच्चियों व उसकी मां को सेनेटरी पैड दिया गया। इस अवसर पर राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. अमृता कुमारी ने किशोरियों को कहा कि सही खानपान, नियमित स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि विद्यालय में लगातार सखी हेल्प डेस्क के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.