रुडकी, मई 2 -- लक्सर, संवाददाता। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में रीहान, सजाफत, राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि किशोरी को बिना महिला सिपाही के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया था जबकि बार-बार उनकी तहरीर बदलवाई गई थी। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.