लखनऊ, अगस्त 27 -- रायबरेली रोड पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी विवेक कुमार धानुक की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। यह आदेश एडीजे शिरीन जैदी ने दिया। अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता सुखेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने पीजीआई थाने पर दर्ज कराई थी। उन्होंने जानकारी दी थी कि 26 मई 2025 को उसकी 15 साल की बेटी रोज की तरह घर वालों के साथ सोई थी। सुबह करीब चार बजे जब वादिनी की नींद खुली तो देखा कि उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थी। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद विवेक नाम के लड़के पर आशंका जाहिर कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पता चला कि बेटी उससे बात करती थी और वही उसे भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी विवेक वादिनी के घर के पास की दुकान पर चाय...