मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। संवाददाता । कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला एक सप्ताह पुराना है। 16 वर्षीय किशोरी मंदबुद्धि की है। वह घर से घास काटने गई थी। उसी दौरान दो किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे साथी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दो आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.