रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- सितारगंज। पुलिस ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने में एक युवक और छेड़खानी करने में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। शक्तिफार्म निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मयंक शाह निवासी शक्तिफार्म ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रकाश दत्त और मनीष हालदार पर किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...