हापुड़, मार्च 27 -- क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के बाद शादी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिजन ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर जाने और उसके बाद शादी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसको न्यायालय में पेश कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.