किशोरी से रेप के बाद बवाल, पलटन बाजार में तोड़फोड़-आगजनी का प्रयास; फिर सुलगा देहरादून
देहरादून, जून 19 -- देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल हो गया। यह मामला दो किरायेदारों से जुड़ा है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। स्थिति इतनी बिगड़ी कि एक दुकान में तोड़फोड़ और दूसरी दुकान में आगजनी का प्रयास किया गया। एक दुकान का सामान तक बाहर फेंक दिया गया। पलटन बाजार में कई दुकानें भी बंद कराई गई। अचानक भीड़ देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दीं। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। इस मामले की गंभीरता को देखकर कई थानों की पुलिस को वहां तैनात किया गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। रात होने तक लोगों का हंगामा जारी रहा। यह भी पढ़ें- घर फूंक डाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.