लखीमपुरखीरी, जून 8 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के एक गांव में चार दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।आरोपी युवक पर पाक्सो एक्ट, हरिजन एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि गत चार दिन पहले एक गांव महिला ने थाने मे आकर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया था। पुलिस ने कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश कर रही थी।एस ओ के निर्देश पर दरोगा अशोक कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक कमलेश कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...