हरदोई, अप्रैल 10 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन इसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है। एक अप्रैल को एक महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी को गांव निवासी परमेश्वरदीन शर्मा के पास लेकर गई थी। आरोप है कि खुद को पुजारी बताने वाले परमेश्वरदीन ने किशोरी को अलग ले जाकर चोटी पकड़कर बेरहमी से पीटा और गले पर धारदार हथियार रगड़ते हुए झाड़-फूंक करता रहा। इस दौरान उसके पुत्र मंजेश और संजेश ने भी मारपीट की, जिससे किशोरी घायल हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह अपनी जाति छिपाकर लोगों को गुमराह करता था। चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.