बदायूं, अप्रैल 27 -- गांव के दबंगों द्वारा मामूली कहासुनी पर किशोरी के साथ मारपीट करने पर पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव रन्झौरा के रहने वाले कल्लू पुत्र वीरे ने बताया कि बीती रात उसकी बेटी चिक्की घर से बाल्टी में पानी भरकर चौपाल पर बैठे अपने बाबा को देने जा रही थी। रास्ते में गांव के राजवीर और दरियाब ने बेटी के हाथ से बाल्टी छीनकर फेंक दी। विरोध पर मारपीट की। पीड़िता ने घर पहुंचकरजानकारी दी, जिसके बाद कल्लू अपनी बेटी के साथ आरोपियों के घर पहुंचा। यह भी पढ़ें- दवा लेने निकली युवती से अभद्रता, विरोध पर मां-बेटी को पीटा वहां आरोपियों के पिता ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे ...