चंदौली, फरवरी 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिनों पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर किशोरी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के मामले मे पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बीते 18 फरवरी को दोपहर मे किशोरी शौच के लिए अपनी सहेलियों के साथ गांव से सटे जंगल में गई थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने जबरदस्ती उसे रोक कर मारने पीटने लगा। सहेलियों को बीच बचाव करने से आरोपी मौके पर से भागा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के कार्रवाई किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट धमकी व जाति सूचक गालियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.