कानपुर, फरवरी 16 -- गुजैनी में दबंग पिता-पुत्र द्वारा किशोरी के बाल पकड़कर मारपीट का सीसी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बॉल को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ था। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को बर्रा-आठ निवासी रामसेवक पांडेय का बेटा अनमोल घर के बाहर गेंद खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले देवेश कुमार उर्फ मोंटी उसकी गेंद उठाकर ले गया। इसको लेकर अनमोल की बहन मानसी ने विरोध किया तो आरोपित मोंटी और उसके पिता सुनील ने उसे पीट दिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...