पीलीभीत, नवम्बर 30 -- जहानाबाद। शौच को गई किशोरी के साथ रिश्तेदारों ने मारपीट की। विरोध करने पर बांके से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गहलुईया निवासी कमलेश कुमारी पत्नी हरनाम सिंह ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया की 23 नवंबर को रात 12 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव में ही भागवत देखकर अपने घर आई थी। घर के बाहर बने शौचालय में वह शौच के लिए जा रही थी। तभी उसके परिवार के ही हरेंद्र और उसकी पत्नी शगुन देवी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसकी पुत्री के ऊपर बांका मार कर घायल कर दिया। उसके पुत्री के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल किशोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.