लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में एक किशोरी से मामूली विवाद के बाद उसके घर पर दबंगों ने मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी माला वर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी पास की दुकान से सामान लेने गई थी। पड़ोसी सीमा और सुमन किसी बात को लेकर उनकी बेटी से गाली-गलौज करने लगी। बेटी घर लौटी तो उसने मां को पूरी बात बताई। किशोरी की मां पड़ोसी महिलाओं को समझाने उनके घर गई। इसके बाद पीड़िता मां के साथ घर लौट आई। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे सीमा, सुमन, महेंद्र, अर्जुन व अर्जुन की पत्नी पीड़िता के घर पहुंच गई। सभी पीड़िता के घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.