किशोरी से बातचीत के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटा
कौशाम्बी, जून 3 -- पड़ोसियों ने बुधवार की सुबह एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चरवा थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी 11 वर्षीय चचेरी भतीजी किसी युवक से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह पड़ोस के महिला समेत कई लोग उसके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे घर से खींच लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने घटना की सूचना मोबाइल से पुलिस को दी। परिजनों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.