किशोरी से बाग में दुष्कर्म, केस दर्ज
फतेहपुर, जून 1 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ नाबालिग ने बाग में दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के पीछे बाग में गई थी। वहां बहरामपुर गांव निवासी एक लड़का आया और जबरन गलत काम किया। कुछ लोगों को आते देखा तो आरोपी जाति सूचक गाली देते हुए भाग निकला। बेटी ने घर पहुंच घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भी नाबालिग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.