बरेली, मई 23 -- बहेड़ी। घर से दुकान जा रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने दबंगई दिखाते हुए उसी दिन दोबारा किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया।थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक पड़ोस की किशोरी के पीछे पड़ गया है। युवक विशाल उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र ने 22 मई को सुबह पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। जब किशोरी के परिजनों ने युवक के घर जाकर मामले की शिकायत की तो गुस्साया युवक उसी दिन दोपहर में दीवार फांदकर दोबारा किशोरी के घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। युवक ने पीड़िता के घर वालों को मारने की धमकी दी। पीड़िता की बुआ ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से कर दी। पुलिस ने ...