हमीरपुर, जुलाई 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में छत में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिल कुमार खरवार ने आरोपी को पांच वर्ष का कठोर कारावास व सात हजार जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में 1 नवंबर 2021 को छत में सो रही सत्रह वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक रोहित पुत्र रामसनेही रात 11.30 बजे छत में पहुंचकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने पर वह लोग छत पर पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। लोक लॉज के भय से तीन दिन बाद 4 नवंबर को पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, प...