गाजीपुर, मार्च 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में रविवार को थाना पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर बगल के ही एक किशोर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक किशोरी अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं आई तो परिजन खोजने निकल पड़े। तभी रास्ते में उसकी पुत्री रोते बिलखते आती दिखी। परिजनों ने पूछा तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। हालांकि शनिवार को मेडिकल नहीं हो पाने के कारण उसे रविवार को फिर से मेडिकल के लिए ...