कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। किशोरी से दुष्कर्म के एक मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रविकरण सिंह ने युवक को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद और 14 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी रमन कुमार मोहल्ले की एक परचून की दुकान जाता था। दुकानदार की 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था। बेटी की कुछ तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और फिर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने 18 मई 2022 को गोविंद नगर थाने में रमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़िता व अन्य गवाहों के आधार पर कोर्ट ने रमन को दोषी पाते हुए सजा सुनायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...