चित्रकूट, फरवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बीते 19 जनवरी को एक वादी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उसकी नातिन शौच क्रिया के बाद वापस घर की तरफ आ रही थी। तभी रोहित निषाद उसे सरसो के खेत में घसीटकर ले गया और बलात्कार किया। शोर मचाने पर मारपीट की। रोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाद में कोर्ट में पीडिता के बयान दौरान सोनू निषाद का नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर सोनू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.