बुलंदशहर, जुलाई 27 -- अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो-2 सत्येंद्र प्रकाश पांडे ने नगर कोतवाली क्षेत्र के करीब आठ साल पुराने दुष्कर्म व मारपीट के मामले में अभियुक्त को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। विशेष अभियोजक धर्मेंद्र राघव ने बताया कि यह ​मामला वर्ष 2018 का है। आरोपी शकील पुत्र अलीजान, निवासी खानपुर ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर 16 जून 2018 को थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए 21 जनवरी 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से ठोस सबूत और 5 गवाहों के बयान न्यायालय के समक्ष पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो-2 सत्येंद्र प्रकाश पांडे ने गवाहों क...