उरई, मार्च 10 -- उरई। आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री एक एक महीने से बीमार चल रही थी। वह तांत्रिक संतोष से झाड़फूंक करवाने के लिए 20 नवंबर 2025 की शाम उसके घर गई थी। तांत्रिक अपने साथ गांव के ही पांच अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद तांत्रिक ने साथियों के साथ मिलकर अश्लील हरकतें करने लगा जब उसने विरोध जताया तो सभी ने दरवाजा बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। डाक्टरी परीक्षण के आधार पर सभी को तलब कर न्यायालय में 23 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...