लखनऊ, मार्च 21 -- दुष्कर्म के विरोध में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी मौसा को शुक्रवार दोपहर घटनास्थल पीपा पुल लेकर पहुंची। वहां उससे पूछताछ कर कई बिंदुओं पर अहम जानकारियां ली। इसके साथ ही पुलिस दुष्कर्म के बिंदु पर पीएम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों से राय ले रही है। मेडिकोलीगल एक्सपर्ट की राय के बाद मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा सकती है। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस दुस्साहसिक वारदात में आरोपी को सजा दिलाने के लिए विवेचना और पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने किशोरी के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है। किशोरी बुधवार शाम को अपने मौसा के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए निकली थी। मौसा ने गोमती नदी पीपा पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.