गोपालगंज, जून 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी की मां ने थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 जून को दोपहर उक्त किशोरी जलावन के लिए लकड़ी लेने घर से निकली थी। तभी दो लोगों ने उसे दबोच लिया एवं उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपितों ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...