किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
एटा, सितम्बर 2 -- किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना। दोषी को दस साल की सजा सुनाई है साथ ही अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड से आई धनराशि में आधी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। एडीजीसी प्रदीप गुप्ता के अनुसार मामला 15 अप्रैल 2023 का है। मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि बेटी मेला देखने गई थी। जानकारी करने के बाद पिता ने आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र नाथूराम निवासी सिरसाबदन थाना मारहरा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए किशोरी को बरामद किया था। विवेचना के दौरान किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। पुलिस ने विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.