कन्नौज, अगस्त 25 -- कन्नौज। सकरावा क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अगवा करने और करीब डेढ़ माह तक दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी बनवारी उर्फ राजा को 10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में सह आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के मुताबिक, वर्ष 2023 में सकरावा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार थाना क्षेत्र स्थित नीति विहार, किराड़ी सुलेमान नगर निवासी बनवारी उर्फ राजा पुत्र ख्याली राम 30 दिसंबर 2023 को किशोरी को बहला-फुस...