उन्नाव, नवम्बर 19 -- उन्नाव। न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही नौ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। पुरवा थाना पुलिस ने 12 सितंबर 2018 को क्षेत्र के अडगांव पासाखेड़ा गांव निवासी सचिन पर किशोरी से दुष्कर्म करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे के विवेचक तत्कालीन एसआई महेंद्र चंद्र ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 24 नवंबर 2018 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बुधवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश ने दोषी को सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.