बस्ती, अगस्त 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गांव निवासी तरुण सोनी (25) के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना सीओ सिटी सतेन्द्र भूषण कर रहे हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बुजुर्ग महिला ने बताया था कि उसकी नतिनी शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में तरुण उसे जबरन झाड़ी में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तरुण सोनी को दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पोक्सो, दलित उत्पीड़न एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...