रुडकी, मार्च 6 -- कलियर, संवाददाता। एक महिला ने एक युवक पर नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी गुरुवार दोपहर उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना की जानकारी किसी ओर को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.