हापुड़, सितम्बर 30 -- खेत में गई किशोरी के अश्लील फोटो खींच कर उसे ब्लैक मेल कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह भूमिहीन व्यक्ति है। पीड़ित और उसके परिवार किसानों के खेतो पर मजदूरी कर जीवन यापन करता है। पीड़ित की बड़ी पुत्री की शादी पास के ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पीड़ित के गांव में मजदूरी की कमी होने के कारण वह जनपद अमरोहा में खेतो पर मजदूरी करता है। विगत मटर की तुड़ाई के समय पीड़ित की 17 वर्षीय पुत्री अपनी बड़ी बहन के पास रहकर मटर तुड़ाई का काम ...