मिर्जापुर, जुलाई 4 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी में हलिया पुलिस ने शुक्रवार को बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बीते 29 जून को 14 वर्षीय पुत्री को आरोपी घर से 400 मीटर दूर बुलाकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट कर गाली गलौज, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भाग निकले। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में भीषण गर्मी से रही हल्की राहत, शाम में चली हल्की हवा थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली ...