जौनपुर, जनवरी 29 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी स्वर्ण सिंह यादव को अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय की कोर्ट ने 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया है। घटना करीब ढाई साल पहले हुई थी। विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय और कमलेश राय के अनुसार घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था। घटना के काफी समय पूर्व से आरोपी पीड़िता से बातचीत करता था। एक दिन वह शौच के लिए गई थी तभी दोषी ने उसके साथ दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। इसी बीच आरोपी मुंबई चला गया। पीड़िता ने जब गर्भवती होने की बात उसे बतायी तो उसने पीड़िता को मुंबई बुलाया। 15 जुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.