कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- कौशाम्बी थाना पुलिस ने गुरुवार को अंकित कुमार पुत्र दिनेश सरोज को बनीखास गांव के समीप से गिरफ्तार किया। उस पर इल्जाम है कि पांच सितंबर को उसने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार किया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लिखापढ़ी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...