किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमरोहा, जुलाई 8 -- जोया। डिडौली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हेमंत क्षेत्र के गांव सैंतली का निवासी है। पीड़िता के भाई ने दो जुलाई को मामले में आरोपी हेमंत समेत चार लोगों के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.