किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पहुंची मुंबई पुलिस
देवरिया, मई 3 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को मुंबई पुलिस महुआडीह थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम आरोपी के घर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक पहले से ही घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस घर पर नोटिस तामील कराकर वापस लौट गई।मुंबई के धारावी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र का एक युवक धारावी में रहकर काम करता था। आरोप है कि करीब दो माह पहले उसने उनकी 16 वर्षीया बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और 18 अप्रैल को उसे भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर धारावी पुलिस ने जांच कर 21 अप्रैल को देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के तवक्करपुर गांव निवासी आरोपी के खिलाफ अपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.